लखनऊ

लखनऊ में प्रियंका गांधी ने प्रेस वार्ता कर यूपी सरकार पर दागे कई सवाल- प्रधानमंत्री यूपी की हालत नहीं...

सुजीत गुप्ता
16 July 2021 1:38 PM GMT
लखनऊ में प्रियंका गांधी ने प्रेस वार्ता कर यूपी सरकार पर दागे कई सवाल- प्रधानमंत्री यूपी की हालत नहीं...
x

लखनऊ। 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव होने को है लेकिन राजनीतिक पार्टीयां चुनाव की तैयारी में लग गई है चुनावी तैयारियों को देखते हुए प्रियंका का यूपी दौरा काफी अहम माना जा रहा है. कांग्रेस जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है. वहीं सभी सीटों पर उम्मीदवार चुनने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच चुकी है लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने यहां प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन धरना दिया। इसके बाद उन्होंने आंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय के लिए निकल गईं।

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में संविधान के हो रहे चीरहरण के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए मौन धरना दिया। कोरोना के दौरान पंचायत चुनाव कराए गए। उन्होंने सरकार से पूछा कि पंचायत चुनाव में कितनी मौत हुई? उन्होंने कहा कि बीजेपी को पंचायत चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने पर कहीं गोली चलवाई तो कहीं बम और नामांकन पत्र तक फाड़े जा रहे हैं।

पंचायत चुनाव में सरकार ने हिंसा फैलाई और महिलाओं को भी अपमानित किया गया। पुलिस-प्रशासन को लोकतंत्र ख़त्म करने के लिए लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री यूपी की हालत नहीं देख रहे हैं और महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी की तारीफ कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव के लखनऊ दौरे के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता भी बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं. लखनऊ की सड़कें पोस्टरों से पाट दी गई हैं. इसके साथ ही दीवारों पर अभी से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपना-अपना दावा पेश किया जा रहा है।


Next Story