लखनऊ

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह तबीयत खराब, योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंच जाना हालचाल

सुजीत गुप्ता
4 July 2021 6:32 AM GMT
बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह तबीयत खराब, योगी आदित्यनाथ   अस्पताल पहुंच जाना हालचाल
x
आदित्यनाथ ने आज रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की।

उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) को शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर मे सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जाना और उन्हें निर्देश दिए।

पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद कल्याण सिंह के परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। यहां भर्ती रहने के बाद अक्टूबर में कल्याण सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।


Next Story