लखनऊ

लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, कई लड़कियां बरामद

Sakshi
6 Feb 2022 10:06 AM GMT
लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, कई लड़कियां बरामद
x
मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के मुखिया के करीबी को क्राइम ब्रांच ने बाराबंकी में हिरासत में ले लिया है...

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमतीनगर में सेक्स रैकेट का भड़ना फोड़ हुआ है| यहां मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के मुखिया के करीबी को क्राइम ब्रांच ने बाराबंकी में हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मुखिया की तलाश में पुलिस ने बाराबंकी में कई जगह दबिश दी थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। गोमतीनगर विस्तार में प्रापर्टी डीलर विनोद के मकान में देह व्यापार करा रहे गिरोह को पकड़ा। इसमें छह युवक और आठ लड़कियां बरामद हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन लड़कियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें नौकरी के नाम पर यहां लाया गया, फिर बंधक बना लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरोह का मुखिया बाराबंकी निवासी उदय पटेल था। उदय इस छापेमारी के बाद फरार हो गया। इस जानकारी पर ही क्राइम ब्रांच शनिवार को बाराबंकी पहुंची थी। उसने कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान उदय पटेल तो हाथ नहीं लगा लेकिन उससे लगातार सम्पर्क में रहने वाले करीबी को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ में कई जानकारियां मिलने का दावा किया जा रहा है।

Next Story