लखनऊ

परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे स्मार्टकार्ड.....

Desk Editor
1 Oct 2022 5:57 PM IST
परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे स्मार्टकार्ड.....
x

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों के लिए बनाए जाने वाले निशुल्क यात्रा के फर्जी पास के गोरखधंधे पर नकेल कसने के लिए अब सरकार पात्रों को स्मार्ट यात्रा कार्ड देने जा रही है। शनिवार को बताया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगो को निशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराने के लिए अब राज्य के दिव्यांगों को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे।

दिव्यांगों को स्मार्ट कार्ड दिए जाने का उद्देश्य राज्य की रोडवेज बसों में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे मुफ्त में सफर करने वालों पर नकेल कसना है। राज्य परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस पहल के तहत परिवहन निगम पहले चरण में प्रदेश के 11 लाख दिव्यांग यात्रियों को निशुल्क स्मार्ट कार्ड देगा। परिवहन निगम ने दिव्यांग निदेशालय से पूरे प्रदेश में पंजीकृत दिव्यांग जनों का ब्योरा मांगा है।

दिव्यांग निदेशालय में पंजीकृत दिव्यांगजनों को ही स्मार्ट बस यात्रा कार्ड मिलेगा। दिव्यांग राज्य परिवहन निगम की बसोें में मुफ्त यात्रा के यह स्मार्ट कार्ड अपने गृह जनपद के बस अड्डे पर काउंटर से प्राप्त कर सकेंगे। परिवहन निगम द्वारा 80 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता होने पर उसके साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जायेगी। दिव्यांगता का प्रतिशत स्मार्ट कार्ड पर भी दर्ज रहेगा।

Next Story