लखनऊ

सपा और कांग्रेस मुसलमानों का वोट चाहती है, रामभक्तों का नहीं : बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

Desk Editor
24 Aug 2021 9:50 AM GMT
सपा और कांग्रेस मुसलमानों का वोट चाहती है, रामभक्तों का नहीं : बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
x
कल्याण सिंह के निधन में शामिल न होकर सपा और कांग्रेस ने आने वाले समय में राम भक्तों को ललकारा है।

लखनऊ : विगत 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया था बीते दिन कल लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान बीजेपी के प्रमुख पार्टी सदस्य सभी मौजूद रहे, लेकिन समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ,मुखिया अखिलेश और कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका आदि कल्याण सिंह जी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। इस पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को राम भक्तों का वोट नहीं चाहिए । जब बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था तब सपा और कांग्रेस , उनके विरुद्ध खड़े थे।

आगे कल्याण सिंह ने कहा कि मैं इस बात की कड़ी आलोचना करता हूं। राजनीति में हमेशा द्वंद बने रहते हैं लेकिन कल्याण सिंह के निधन में शामिल न होकर सपा और कांग्रेस ने आने वाले समय में राम भक्तों को ललकारा है। मैं पूरा विश्वास जताता हूं कि आने वाले समय में राम भक्त इसका करारा जवाब देंगे, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इसका असर देखा जाएगा।

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि कल जब कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ से अलीगढ़ ले जा रहा जा रहा था तब सपा और कांग्रेस का कोई भी सदस्य रास्ते में दिखाई नहीं दिया इसका अर्थ है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को राम भक्तों का वक्त नहीं चाहिए क्योंकि कल्याण सिंह ने बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया था जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इसके विरुद्ध थे।

Next Story