लखनऊ

सपा ने उत्तर प्रदेश के इन बड़े अधिकारियों को चुनाव आयोग से हटाने की मांग की

Shiv Kumar Mishra
9 Jan 2022 9:07 AM GMT
सपा ने उत्तर प्रदेश के इन बड़े अधिकारियों को चुनाव आयोग से हटाने की मांग की
x

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के इन बड़े अधिकारियों को चुनाव आयोग से हटाने की मांग की। सपा ने कहा है कि ये अधिकारी चुनाव में बीजेपी के एजेंट की तरह काम करेंगे.

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से तत्काल हटाने के सम्बंध में : उत्तर प्रदेश शासन में अवनीश अवस्थी अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, नवनीत सहगल अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना , प्रशान्त कुमार ए.डी.जी. ( लॉ एण्ड आर्डर ), अमिताभ यश ए.डी.जी पद पर कार्यरत हैं तथा प्रदेश में सत्तारूढ़ भा.ज.पा. के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं , इन सभी को तत्काल प्रभाव से हटाये बगैर प्रदेश में स्वतंत्रत , निष्पक्ष , निर्भीक , प्रभाव मुक्त , चुनाव सम्भव नहीं है। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि उपरोक्त सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाया जाय , जिससे कि प्रदेश में निष्पक्ष स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न हो सके।

सपा ने आरोप लगाया है कि ये सभी अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहें हैं!






Next Story