लखनऊ

पूरे प्रदेश में 42 सीट पर जिला पंचायत सदस्य चुने जाने पर सुभासपा प्रवक्ता ने दी बधाई

Shiv Kumar Mishra
4 May 2021 7:37 AM GMT
पूरे प्रदेश में 42 सीट पर जिला पंचायत सदस्य चुने जाने पर सुभासपा प्रवक्ता ने दी बधाई
x


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के प्रवक्ता पीयूष मिश्र ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भारी संख्या में विजयी घोषित होने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा (भागीदारी संकल्प मोर्चा ) के समर्थित सभी नव निर्वाचित जिलापंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण को जीत की हार्दिक बधाई! एवं शुभकामनाएं । सुभासपा (भागीदारी संकल्प मोर्चा ) के विजयी प्रत्याशियों का यह कारवां बढ़ता जाएगा, ऐसी शुभकामनाएं।कार्यकर्ताओं व जनता का कोटिशः आभार सुभासपा (भागीदारी संकल्प मोर्चा ) के विजयी प्रत्याशियों का यह कारवां बढ़ता जाएगा, ऐसी शुभकामनाएं।

पंचायत चुनाव में भी बलिया की जनता ने प्रदेश एवं देश की राजनीति को अलग संदेश दिया है। जनपद में दो मंत्री समेत 5 विधायक होने के बावजूद प्रदेश और केंद्र की सत्तासीन भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जनपद में भाजपा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा SBSP) भारी पड़ी है। उधर, बांसडीह से विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के बेटे की जिला पंचायत सदस्य की हार एवं भाई की प्रधानी की हार ने भी विपक्ष की भूमिका निभाने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी को एक बार फिर से मंथन करने पर मजबूर कर दिया है। जनपद में भाजपा से सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की दुरियों का असर भी पंचायत चुनाव में देखने को मिला है।

बलिया जनपद की 58 जिला पंचायत सदस्य की सीटों में से सर्वाधिक 15 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। सपा की सीटों में और वृद्धि होने का अनुमान है। पंचायत चुनाव Panchayat Election में निर्दलीय प्रत्याशियों एवं बागियों ने भी बड़ा उलटफेर किया है। जनपद की 13 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। तीसरे नंबर पर सुभासपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा भाजपा 8 और बसपा को 7 सीटों एवं कांग्रेस को मात्र 1 सीट से संतोष करना पड़ा है। हालांकि अभी 5 सीटों पर रिजल्ट आना बाकी है।

बता दें कि बलिया के फेफना विधानसभा से विधायक एवं योगी सरकार के आला मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं बलिया सदर से विधायक एवं मंत्री आनंद प्रकाश शुक्ला के अलावा बैरिया, सिकंदरपुर एवं बेल्थरा रोड विधानसभा से भी भाजपा विधायक हैं। बावजूद इसके भाजपा प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी रही कि बलिया के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव एवं बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया की मां को करारी हार का सामना करना पड़ा।

जनपद में पार्टियों का प्रदर्शन:

सपा: 15 सीटें

निर्दलीय : 13

सुभासपा:9

भाजपा: 8 सीटें

बसपा: 7

कांग्रेस: 1

अन्य पांच का परिणाम आना शेष है।

देखें पूरी सूची:

वार्ड नम्बर 1 अजय यादव सपा,

वार्ड नम्बर 2 विनोद कुमार यादव सपा,

वार्ड नम्बर 3 अमित भाजपा,

वार्ड नम्बर 4 राजीव कुमार यादव निर्दल,

वार्ड नम्बर 5 कुसुम देवी भाजपा,

वार्ड 6 आकांक्षा सिंह सपा,

वार्ड 7 राजकिशोर सपा,

वार्ड 8 विजय मिश्र भाजपा,

वार्ड 9 मालती देवी सपा,

वार्ड 10 रमेश वर्मा निर्दल,

वार्ड 11 फागु भाई निर्दल,

वार्ड 12 अनिल यादव निर्दल,

वार्ड 13 घोषित नही,

वार्ड 14 ललिता देवी सपा,

वार्ड 15 विजय यादव निर्दल,

वार्ड 16 गुड्डू मलिक बसपा,

वार्ड 17 कुंजन राजभर सुभासपा,

वार्ड 18 संतोष चौहान सुभासपा,

वार्ड 19 संजय सिंह सुभासपा,

वार्ड 20 हेमंती यादव निर्दल पत्नी अक्षय लाल यादव,

वार्ड 21 बृजेश यादव सपा,

वार्ड 22 ललिता चौधरी सुभासपा,

वार्ड 23 राम विलास राम भाजपा,

वार्ड 24 दिनेश यादव रक्षक निर्दल,

वार्ड 25 चन्द्रभान बसपा,

वार्ड 26 घोषित नही,

वार्ड 27 हरेराम यादव निर्दल,

वार्ड 28 जनार्दन यादव निर्दल,

वार्ड 29 मानपति देवी निर्दल,

वार्ड 30 अनिता कन्नौजिया भाजपा,

वार्ड 31 जयराम क्रांतिकारी सुभासपा,

वार्ड 32 मनोज भाई सुभासपा,

वार्ड 33 प्रेम चंद राजभर सुभासपा,

वार्ड 34 शारदा भारती सपा,

वार्ड 35 जयराम प्रसाद सपा,

वार्ड 36 राजनाथ व्यापारी बसपा,

वार्ड 37 शैलेश सिंह भाजपा,

वार्ड 38 विपिन राजभर सुभासपा,

वार्ड 39 मनीष सिंह दादा बसपा,

वार्ड 40 घोषित नही,

वार्ड 41 प्रभुनाथ यादव सपा,

वार्ड 42 राजमंगल यादव की पत्नी, अभी परिणाम विवादित,

वार्ड 43 बीरलाल यादव सपा,

वार्ड 44 गंगाजली देवी सपा,

वार्ड 45 आनंद चौधरी बसपा,

वार्ड 46 मुन्नू सिंह निर्दल,

वार्ड 47 सीता देवी बसपा,

वार्ड 48 सुप्रिया यादव सुभासपा,

वार्ड 49 अभय गिरी बसपा,

वार्ड 51 रजिया खातून सपा,

वार्ड 52 अनिता सिंह पत्नी मानवेन्द्र सिंह भाजपा,

वार्ड 53 किरन देवी पत्नी बरमेश्वर प्रधान सपा,

वार्ड 54 शमशा सपा,

वार्ड 55 रेखा सावित्री निर्दल,

56 इंदु पांडेय भाजपा,

वार्ड 57 विद्यावती देवी उपाध्याय निर्दल,

वार्ड 58 गीता सिंह कांग्रेस ।

Next Story