
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- यूपी बीजेपी को मिल...
लखनऊ
यूपी बीजेपी को मिल सकता है आज नया अध्यक्ष, ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग के नामों की चर्चा तेज
Shiv Kumar Mishra
28 May 2022 12:39 PM IST

x
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आज यानी शनिवार को हो सकती है। पार्टी किसी ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी।
सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। ऐसे में पार्टी नेतृत्व कार्यसमिति से पहले नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।
पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है।
Next Story




