लखनऊ

UP Pet Exam: UPSSSC PET क्या है?। PET Full Form । All Details

Shiv Kumar Mishra
15 Oct 2022 6:43 AM GMT
UP Pet Exam: UPSSSC PET क्या है?। PET Full Form । All Details
x

UPSSSC PET क्या है?। PET Full Form । All Details:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा PET करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा preliminary Eligibility test (PET) आयोजित की जाती है। यह परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित होती है। जो भी अभ्यार्थी पीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते है। उन्हें इस परीक्षा से जुडी सभी तरह की जानकारी प्राप्त करने की जरुरत है।

PET परीक्षा सभी ग्रुप बी और सी पदों के लिए अनिवार्य कर दी गयी है। अर्थात अगर आप UPSSSC PET परीक्षा को पास नहीं करते है। तो आप Mains Exam में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसीलिए अक्सर उम्मीदवार PET परीक्षा से जुडी छोटी छोटी जानकारी की खोज करते है। इसीलिए इस आर्टिकल में हमने PET kya hai और PET फुल फॉर्म व इससे जुडी अन्य जानकारी प्रदान की है।

UPSSSC PET क्या है?। PET Full Form । All Details

वर्तमान के समय में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवकों की संख्या काफी अधिक है। इसीलिए निश्चित रूप से इस वजह से प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। अगर हम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बात करें, तो 6 मार्च 2020 में आयोजित एक बैठक में UPSSSC परीक्षाओं के लिए PET Exam की शुरुआत करने की घोषणा की गई। जिसमें ग्रुप बी और सी (Group B & C) के सभी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा को एक कर दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीईटी परीक्षा से जुडी कुछ जानकारी प्रदान कर रहे है।

पेट का फुल फॉर्म – PET Full Form

PET की फुल फॉर्म प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (Preliminary Eligibility Test) है। जिसे हिंदी में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा कहते है। जबकि UPSSSC की फुल फॉर्म Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission है। हिंदी में इसकी फुल फॉर्म उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग है।

PET Full Form in English -- Preliminary Eligibility Test

PET Full Form in Hindi -- प्रारंभिक पात्रता परीक्षा

UPSSSC PET क्या है? – What is UPSSSC PET

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पीईटी की शुरुआत की गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी ग्रुप बी और ग्रुप सी की प्रारंभिक परीक्षा को बदलना है। इस परीक्षा से पहले प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को अन्य किसी परीक्षा में आवेदन करने के लिए पुनः प्रारंभिक परीक्षा देनी पड़ती थी। लेकिन प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के आने के पश्चात अब परीक्षार्थियों को एक बार परीक्षा देने के बाद बार बार PRE Exam में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी। इसी के साथ पेट परीक्षा में एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद उन्हें किसी परीक्षा के लिए पुनः रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ग्रुप बी और सी की सभी प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए PET एग्जाम को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी की PET परीक्षा को पास करने वाले अभ्यार्थियों को ही मुख्य परीक्षा (Mains) परीक्षा में शामिल किया जायेगा।

UPSSSC पीईटी परीक्षा क्यों महत्वपूर्ण है? – Why UPSSSC PET Exam is Important?

UPSSSC द्वारा ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए PET परीक्षा को पास करना जरूरी कर दिया गया है। जिसमें यूपी असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर, यूपी राजस्व लेखपाल, यूपी चकबंदी लेखपाल भर्ती आदि पद शामिल हैं। इसीलिए जो भी अभ्यार्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है। उन सभी के लिए यह परीक्षा जरुरी है।

PET Certificate Validity

PET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 1 वर्ष की होगी। इसका मतलब अभ्यार्थी जो पेट परीक्षा को पास करेंगे, उनका पेट परीक्षा का स्कोर 1 साल के लिए मान्य होगा। तो इस दौरान उसे बार बार प्रारंभिक परीक्षा देने की जरुरत नहीं होगी।

पीईटी के फायदे – Benefits of PET

यहाँ पेट परीक्षा को देने के पश्चात होने वाले फायदों को बताया गया है। जिसे आप नीचे दी सूची में देख सकते है।

उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए पुनः पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

अभ्यार्थी एक वर्ष तक सीधा किसी भी ग्रुप बी या सी पद की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।

एक बार प्रारंभिक परीक्षा देने के पश्चात अन्य पदों पर भर्ती के समय बार-2 pre परीक्षा नहीं देनी होगी।

पीईटी परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को केवल मुख्य परीक्षा/शारीरिक परीक्षण/टाइपिंग या कौशल परीक्षा (जो भी लागू हो) के लिए उपस्थित होना है।

अगर आपका PET Exam Score अच्छा है तो आपको सरकारी नौकरी नौकरी मिलने की सम्भावना संभावना बढ़ जाती है।

UPSSSC PET स्कोर एक वर्ष के लिए मान्य होगा। जिसके बाद आपको पुनः इस परीक्षा में शामिल होना होगा।

UPSSSC PET FAQs

Q.1. पेट की परीक्षा कैसे होती है?

Ans. पीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Q.2. पेट परीक्षा की अवधि कितनी है ?

Ans. UPSSSC PET परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।

Q.3. पेट की परीक्षा साल में कितनी बार आयोजित होगी?

Ans. परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाएगी।

Next Story