
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- CM केजरीवाल के मजहबी...
CM केजरीवाल के मजहबी ट्वीट पर मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने दिया ये जवाब!

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए ट्वीट पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल, उन्होंने इसे मजहबी रंग दे दिया। बीजेपी सरकार को घेरते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा?' इस पर विवेक की पत्नी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर राजनीति नहीं करने को कहा है।
मृतक की पत्नी कल्पना ने कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री को ऐसा ट्वीट नहीं करना चाहिए था। वो नहीं जानते मैं किन हालातों से गुजर रही हूं, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हर बात को विश्वास और धर्म से न जोड़ें।'
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था, 'विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।'
विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 30, 2018
अपनी आँखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का क़त्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे https://t.co/A2LhxrVNpv
शुक्रवार की रात लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में जांच के दौरान कथित तौर पर वाहन नहीं रोकने वाले 38 साल के एक व्यक्ति को गश्त कर रहे पुलिस कॉन्स्टेबल ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मध्यरात्रि के बाद डेढ़ बजे के आसपास की है। गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन रोकने के लिए कहा था।