लखनऊ

चाचा शिवपाल को लेकर अखिलेश यादव ने क्यों दिया अब ये बयान, सभी दलों में मचेगी खलबली

Shiv Kumar Mishra
23 Dec 2022 9:19 AM GMT
चाचा शिवपाल को लेकर अखिलेश यादव ने क्यों दिया अब ये बयान, सभी दलों में मचेगी खलबली
x

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए चाचा शिवपाल को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वे अब आगे सभी चुनाव जीतेंगे। अब चाचा साथ आ गए हैं।

शुक्रवार को एक विद्यालय में चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माला चढ़ा कर, उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही वहां आयोजित जनसभा को भी सम्बोधित किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा आगे आने सभी चुनाव समाजवादी पार्टी जीतेगी। अब चाचा आ गए हैं। अब साथ रहेंगे और सब चुनव जीतेंगे।

उन्होंने कहा मैनपुरी के लोगों ने कमाल कर दिया हैं। चाचा के विधायकी क्षेत्र जसवंत नगर में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं। किसानों के लिए काले कानून लाई थी। लेकिन सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा। मैनपुरी का पूरे देश में बड़ा सन्देश गया हैं। गुजरात मॉडल पर मैनपुरी का मॉडल भारी है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story