
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- लखनऊ विधानभवन के सामने...

x
राजधानी में स्थित विधान भवन के सामने एक महिला ने नींद की गोली खा ली जिससे हड़कम्प मच गया।सूत्रों से जानकारी मिली की महिला राजाजीपुरम् की रहने वाली है और उसने नाका पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
बताया गया कि महिला ने नींद की दवा ज्यो ही खाई वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए महिला को सिविल हास्पिटल में भर्ती करवाया।इस घटना के बाद मौके पर अधिकारियों ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
वहीं विधान भवन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में लिया। नींद की गोलियां खा लेने की जानकारी पर महिला को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।महिला ने अपना नाम बेबी खान बताया है। वह राजाजीपुरम् की रहने वाली है। उसने नाका पुलिस पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
Next Story




