लखनऊ

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन पर दी बधाई, आखिर ऐसा क्या था ?

सुजीत गुप्ता
1 July 2021 5:14 AM GMT
योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन पर दी बधाई, आखिर ऐसा क्या था ?
x
अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।

अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने कल से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-पाठ की और केक काटा। इस खास मौके पर सीएम योगी ने भी खुद अखिलेश यादव को फोन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर बधाई देने के साथ ट्विट भी किया और कहा कि "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं"

अखिलेश यादव ने इस बार कार्यकर्ताओं से अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में कार्यकर्ता प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सादगी से मनाएं. बावजूद इसके लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बधाई के होर्डिंग्स लगाए हैं.

हालांकि की इस समय भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस और अन्‍य सभी राजनीतिक दल अगले साल उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है लेकिन राजनीतिक हालात चाहे जैसे हों प्रदेश के इन दो मुख्‍यमंत्रियों के बीच जन्‍मदिन पर शुभकामनाओं और बधाइयों का आदान-प्रदान होता रहा है। देश की राजनीति की यही खूबसूरती है कि यहां मतभेद जरूर होते हैं लेकिन मनभेद नहीं होते। इसके पहले पांच जून को जब सीएम योगी का 49 वां जन्‍मदिन पड़ा था तब अखिलेश यादव ने भी उन्‍हें फोन कर बधाई दी थी और उनकी लंबी उम्र की कामना की थी।



Next Story