
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- योगी कैबिनेट ने 18 नई...
योगी कैबिनेट ने 18 नई नगर पंचायतों के गठन को दी मंजूरी, 55 प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
crime statistics in UP, murder statistics in UP, robbery statistics in UP, crime statistics in UP, law and order report in UP, NCRB report, NCRB statistics on crime in UP, crime in UP, how much in UP There is crime, murder in UP, murder in UP, rape in UP, robbery in UP,
जे पी मिश्रा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोकभवन में सम्पन्न हो गई। कैबिनेट बैठक में 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आज कैबिनेट की बैठक में 56 प्रस्ताव आए थे, जिनमें से 55 को मंजूरी दी गई है। 18 नई नगर पंचायत के गठन को मंजूरी देने के साथ 20 नगरीय निकाय के सीमा विस्तार को भी हरी झंडी दी गई
सीएम योगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री सूर्यप्रताप शाही और अनिल राजभर ने फैसलों की जानकारी दी। मंत्रियों ने बताया कि प्रदेश सरकार चंहुमुखी विकास को लेकर बेहद गंभीर है। इसी कारण जनता के लिए उपयोगी मामलों को कैबिनेट से पास करवाया जाता है। लोकभवन में कैबिनेट बैठक में 56 में से 55 प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इनमें 18 नई नगर पंचायत के गठन का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की 20 नगर निकायों की सीमा का विस्तार होगा।
18 नगर पंचायतों को मिली मंजूरी
प्रतापगढ़ जिले की कटरा गुलाब सिंह बाजार, हीरागंज बाजार और गड़वारा बाजार, लखीमपुर खीरी जिले की भीरा, बलरामपुर जिले की गैंसड़ी,फतेहपुर जिले की खखरेरू और कारीकन धाता, देवरिया जिले की तरकुलवा, पथरदेवा और बैतालपुर,एटा जिले की मिरहची,गोंडा जिले की तरबगंज,धानेपुर और बेलसर, संतकबीरनगर जिले की हैसर बाजार धनघटा।आजमगढ़ जिले की मार्टिनगंज,गोरखपुर जिले की उरूवा बाजार और घघसरा नगर पंचायतों का गठन किया जाएगा।
20 नगर पंचायतों का होगा विस्तार
चित्रकूट जिले की नगर पंचायत राजापुर, बांदा जिले की मठौध, हरदोई जिले की पाली, प्रतापगढ़ जिले की कटरा मेदनीगंज, लालगंज और मानिकपुर,उन्नाव जिले की भगवंतनगर ऊगू, हाथरस जिले की सहपऊ,लखनऊ की मलिहाबाद, गोरखपुर जिले की बड़हलगंज,आजमगढ़ जिले की महराजगंज और कटघर लालगंज,मऊ जिले की अमिला, बलरामपुर जिले की पचपेड़वा, हमीरपुर जिले की कुरारा, रायबरेली जिले की सलोन,नगरपालिका अमरोहा, नगरपालिका परिषद महमूदाबाद सीतापुर की सीमा का विस्तार किया जाएगा।
वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लिए कंसल्टेंट
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लिए कंसल्टेंट चयन को मंजूरी दी है।इसके लिए सात नाम के प्रस्ताव आए थे।जिसमे डेलॉयट इंडिया का चयन किया गया है।




