लखनऊ

लोकसभा चुनाव-2024 से पहले योगी सरकार दे देगी संविदाकर्मियों नियमितीकरण का तोहफा

Shiv Kumar Mishra
15 Dec 2023 7:57 AM GMT
लोकसभा चुनाव-2024 से पहले योगी सरकार दे देगी संविदाकर्मियों नियमितीकरण का तोहफा
x
उत्तर प्रदेश सरकार के सूत्रों ने दावा किया है कि सरकार ने सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही परमानेंट करने का मन बना लिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के जिम्मेदार सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार जल्दी ही ठेके यानी संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को परमानेंट करने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में सभी सरकारी दफ्तरों में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट मांग ली गयी है। सरकार के पर्सनल (कार्मिक) विभाग के विशेष सचिव राजेन्द्र सिंह मौर्य ने ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की डिटेल तलब की है। इसको लेकर सरकार जल्द बड़ा फैसला कर सकती है।

उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव राजेन्द्र सिंह मौर्य ने उत्तर प्रदेश के सभी विभागों के अध्यक्षों, प्रमुख सचिवों तथा सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में उनके विभागों में ठेके (संविदा) पर काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा विवरण मांगा गया है। यह विवरण इसी महीने उपलब्ध कराना जरूरी किया गया है।

संविदाकर्मी यो जाएंगे नियमित

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार के आधीन आने वाले सरकारी कार्यालयों में लाखों की संख्या में संविदा पर कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों के संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें स्थाई सरकारी कर्मचारी बनाकर उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएं। उत्तर प्रदेश सरकार के सूत्रों ने दावा किया है कि सरकार ने सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही परमानेंट करने का मन बना लिया है।

लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता लागू होने से पहले ही संविदा पर करम कर रहे कर्मचारियों को परमानेंट सरकारी कर्मचारी बनाने का अंतिम फैसला घोषित हो जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले का लाभ भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव-2024 में मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने इस फैसले को लागू करने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों के तहत ही विशेष सचिव राजेन्द्र सिंह मौर्य ने सभी विभागों से ठेके संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा विवरण मांग लिया है।

Next Story