महराजगंज

यूपी का चुनावी गणित : लोकसभा- महाराजगंज (Maharajganj)

Shiv Kumar Mishra
22 July 2023 6:29 AM GMT
यूपी का चुनावी गणित : लोकसभा- महाराजगंज (Maharajganj)
x
UP's electoral math Lok Sabha Maharajganj

विशाल पाण्डेय

महाराजगंज लोकसभा सीट का जातीय समीकरण बेहद राजनीतिक है. यहाँ पर कुर्मी, क्षत्रिय, सैंथवार, निषाद और ब्राह्मण वोट बैंक का बोलबाला है. लेकिन मुस्लिम और यादव वोट की संख्या भी ठीक ठीक है. वहीं हर विधानसभा में दलित वोट निर्णायक भूमिका में है.

यूपी का चुनावी गणित विशाल विश्लेषण

लोकसभा- महाराजगंज (Maharajganj)

कुल मतदाता- 19,15,408 (बढ़ोतरी संभव)

कुल विधानसभा- 5

मौजूदा सांसद- BJP

2019 चुनाव के नतीजे- (कुल मतदान- 64.06%)

1.SP+BSP- 3,85,925

2.BJP- 7,26,349

3.Cong- 72,516

2019 लोकसभा चुनाव में #महाराजगंज लोकसभा सीट से BJP ने जीत दर्ज की.

2022 विधानसभा चुनाव में महाराजगंज लोकसभा के नतीजे-

1.SP- 2,52,761

2.BJP- 5,73,405

3.BSP- 2,20,102

4.Cong- 85,181 (Farenda)

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP को महाराजगंज लोकसभा सीट पर 7,26,349 वोट मिले और 3,40,424 वोटों के लंबे अंतर से सपा को हराया. लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ महाराजगंज लोकसभा सीट पर BJP को 5,73,405 वोट मिले.

यानि 2019 लोकसभा चुनाव के मुक़ाबले 2022 में 1,52,944 वोट कम मिले. हालाँकि इसके बावजूद भी 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ महाराजगंज सीट पर BJP 3,20,644 वोटों से SP से आगे है.

वहीं #समाजवादी पार्टी और #बसपा गठबंधन को 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराजगंज लोकसभा सीट पर 3,85,925 वोट मिले. वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव इस लोकसभा सीट पर सपा को 2,52,761 वोट अकेले मिले. जबकि BSP को 2,20,102 वोट मिले. अगर इन दोनों का वोट एक साथ मिलाकर देखा जाए तो यह साफ़ होता है कि 2019 में BSP का वोट इस सीट पर सपा को ट्रांसफ़र नहीं हुआ.

कांग्रेस को 2019 लोकसभा चुनाव में महाराजगंज सीट पर सिर्फ़ 72,516 वोट मिले. औसतन 14,503.2 वोट प्रति विधानसभा. हालाँकि 2022 के विधानसभा चुनाव में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की #फरेंदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई, जिन्हें 85,181 वोट मिले.

महाराजगंज लोकसभा सीट का जातीय समीकरण बेहद राजनीतिक है. यहाँ पर कुर्मी, क्षत्रिय, सैंथवार, निषाद और ब्राह्मण वोट बैंक का बोलबाला है. लेकिन मुस्लिम और यादव वोट की संख्या भी ठीक ठीक है. वहीं हर विधानसभा में दलित वोट निर्णायक भूमिका में है.

2024 के लोकसभा चुनाव में मुख्य मुक़ाबला बीजेपी और सपा के बीच ही होगा. लेकिन INDIA गठबंधन के तहत कांग्रेस ये सीट सपा से माँग सकती है, ये बात भले ही अलग है कि कांग्रेस का कोई दमदार चेहरा नहीं है.

2022 के विधानसभा चुनाव में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की 4 सीटों पर BJP और 1 सीट पर कांग्रेस की जीत हुई.

1.फरेंदा- (SP- 16,457), (BJP- 83,935), (Cong- 85,181), (BSP- 21,665)

2.नौतनवा- (SP- 74,932), (BJP- 90,263), (BSP- 46,128)

3.सिसवा- (SP- 64,942), (BJP- 1,27,673), (BSP- 33,498)

4.महाराजगंज- (SP- 22,395), (BJP- 1,36,071), (BSP- 20,466), (Nirmesh- 59,168)

5.पनियरा- (SP- 74,035), (BJP- 1,35,463), (BSP- 34,829)

नोट- लोकसभा चुनाव तक प्रतिदिन हर यूपी की हर लोकसभा सीट का आकलन आपको यहाँ पर मिलेगा. आपके सुझाव आमंत्रित हैं, कोई त्रुटि हो तो ज़रूर बताएँ उसमें सुधार किया जाएगा.

Next Story