मैनपुरी

रात मे प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या

Desk Editor
25 Aug 2022 7:16 AM GMT
gorakhpur young man guard farm murdered dead body found field
x

प्रतीकात्मक फोटो।

मैनपुरी में एक बार फिर प्यार करने की सजा के चलते एक लड़के की हत्या कर दी गई। जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तार में बुधवार की रात प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर आए।

जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला तार निवासी दुर्गेश यादव का अपने पड़ोसी की पुत्री से प्रेम संबंध चल रहा था। बुधवार की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया जहां परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला।

भोगांव थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दुर्गेश अपनी गर्लफ्रेंड से रात में मिलने पहुंचा। इस दौरान इसकी भनक लड़की के घरवालों को लग गई। उन्होंने दुर्गेश को अपने घर में ही पकड़ लिया।

दोनों के प्रेम संबंधों से नाराज लड़की के घरवालों ने दुर्गेश पर गुस्सा निकाला और उसे पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं लड़के के परिजनों ने जानकारी मिलते ही दुर्गेश का इलाज करवाने की कोशिश की लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

हालांकि पुलिस के पास कोई भी शिकायत या तहरीर नहीं गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्ट करवाकर अन्य जानकारी हासिल करेगी और साथ ही आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी लेगी। किसी भी तरह का केस परिजनों की तहरीर के आधार पर ही दर्ज किया जाएगा।

Next Story