मैनपुरी

यूपी में दो बेटियों की बाप ने गोली मारकर हत्या कर दी, एसपी मौके पर पहुंचे

Shiv Kumar Mishra
19 March 2020 6:18 AM GMT
यूपी में दो बेटियों की बाप ने गोली मारकर हत्या कर दी, एसपी मौके पर पहुंचे
x
खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

जनपद मैनपुरी में बुधवार की देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पिता ने दोनों पुत्रियों को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद वो खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। घटना से गांव में भी दहशत का माहौल है। घटना सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे भी पहुंच गए थे।

घटना बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धारऊ में सुखदेव शर्मा पुत्र ने अपनी दो पुत्रियां नेहा (20) व अनामिका (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। जानकारी पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हत्या करने के बाद फरार पिता पकड़े जाने के डर से खुद ही थाने पहुंच गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

मंगलवार को बेटियां पास ही एक होली मिलन समारोह में गई थीं। वहां एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया। उसने दोनों बहनों पर चोरी का आरोप लगा दिया। इसे लेकर सुखदेव काफी परेशान चल रहा था। एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि इसी वजह से उसने दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।

इस संबंध में एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया मृतक के पिता द्वारा बेटियों को गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली थी। हम मौके पर पहुंचे। वहां से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ ही देर में पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Next Story