मैनपुरी

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 से ज्यादा यात्री घायल

सुजीत गुप्ता
30 Aug 2021 11:32 AM GMT
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 से ज्यादा यात्री घायल
x

मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जाकर पलट गई। यह हादसा आज दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। सोमवार को प्राइवेट बस मैनपुरी से यात्रियों को लेकर कुसमरा जा रही थी। मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर जीएस कॉलेज के निकट अचानक बस अनियंत्रित हो गईं। बसअनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गई।

बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए। बस पलटते ही तेज धमाका हुआ ओर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। खबर पाकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। खबर पाकर कुसमरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, डायल 112 पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस वाहन और प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया। बस पलटने यात्रियों में दहशत थी। कुछ यात्री बेहोश भी थे। महिलाओं की हालत अधिक खराब हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों का ढाढस बंधाया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भिजवाया। घटना के बाद बस का चालक, परिचालक मौके से भाग निकले। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। लेकिन पुलिस तहरीर मिलते ही मामले में कार्रवाई करेगी।

Next Story