मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन यात्रियों की मौत 40 घायल, रेलिंग से टकराकर डबल डेकर बस पलटी

Shiv Kumar Mishra
27 Feb 2023 5:20 AM GMT
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन यात्रियों की मौत 40 घायल, रेलिंग से टकराकर डबल डेकर बस पलटी
x
सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में एक डबल डेकर बस रेलिंग से टकराकर पलट गई। यह बस सवारियों को लेकर दिल्ली से बिहार जा रही थी। इस दुर्घटना में तीन सवारियों की मौत होने की खबर मिली है जबकि दर्जनों घायल की खबर है।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा में दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 40 लोग घायल हो गए।

डीएम मथुरा ने बताया

जिलाधिकारी मथुरा पुलकित खरे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस जो दिल्ली से बिहार जा रही थी, वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 12 घायलों को ज़िला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया

अगर स्थानीय लोगों की माने तो यह दुर्घटना इस लिए होती है क्योंकि इस तरह की सभी बसे हाई स्पीड में चलती हैं जिनकी स्पीड 100 km/h से ज्यादा की होती है।और सब होता है सम्बंधित अधिकारी के मिली भगत से। क्यों इनके लिए कोई ट्रैफिक नियम नही होता है क्या। सम्बन्धित विभाग व अधिकारी गण इसे संज्ञान में लें।नही तो जनता तो है ही मरने के लिए। सब रिश्वतखोरी है। यह बस चालक अपनी बसों को फॉर व्हीलर स्टाइल मे चलाते है और गंतव्य पर जल्दी पहुँचने के लिए रेस होती है। कभी कभी ये बसें एसयूवी गाड़ियों को भी क्रास करके आगे निकल जाती है।

Next Story