मथुरा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Sakshi
7 May 2022 4:17 AM GMT
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
x
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर एक दर्दनाक हादसा (Traumatic road accident ) हुआ है। मथुरा के थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत ( Seven death ) हुई है। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

ये हादसा माइल स्टोन 68 के पास हुआ है। यमुना एक्सप्रेस वे पर वैगन आर कार और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हुई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) ने यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति वेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

मथुरा देहात एसपी श्रीचंद ने हादसे के बारे में बताया कि थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक वैगनआर कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतक हरदोई के रहने वाले थे। गाड़ी में सवार लोाग एक शादी के समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Next Story