मथुरा

मथुरा : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा, 5 की मौत!

Arun Mishra
15 Aug 2023 2:08 PM GMT
मथुरा : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा, 5 की मौत!
x
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया।

मथुरा : भगवान क‍ृष्ण की नगरी में बड़ा हादसा हो गया। जहां पर बांके बिहारी मंदिर के पास एक मकान का छज्जा गिर गया जिसे मलबे में 8 से 10 श्रद्धालु दब गए। घायलों की चीख और सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने श्रद्धालुओं को मलबे से बाहर निकालने का काम शुरू किया। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 5 लोगों की मौत हो गई है। शेष घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

मिल राहु जानकारी के मुताबिक, बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर दुसायत क्षेत्र में स्थित गिरधारी बागवाला के पुराने मकान के ऊपरी हिस्से की दीवार गिरी। घटना शाम करीब छह बजे की है। दुर्घटना में पांच लोगो की मृत्यु हो गई है। मौके पर डीएम एसएसपी पहुंचे। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजर रहे थे।


Next Story