मथुरा

जुडिशल मजिस्ट्रेट छाता के पेशकार के पुत्र ने की आत्महत्या

Shiv Kumar Mishra
25 Sep 2020 4:18 AM GMT
जुडिशल मजिस्ट्रेट छाता के पेशकार के पुत्र ने की आत्महत्या
x

मथुरा। छाता के ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट के पेशकार के पुत्र ने आज विभिन्न कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मथुरा के मंडी समिति चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने रहने वाले पेशकार कमलेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र ने आज घर में ही फांसी लगा ली।

बताया गया है कि रात को सब लोग ठीक प्रकार से सोए थे सुबह 4-5 बजे उक्त युवक अपने डॉग को टहलाने ले जाता था। परिवारजनों ने देखा कि कमरे का गेट बंद है। गेट खोल कर देखा तो उनका पुत्र फांसी पर लटका हुआ था। उसके बाद तो घर में कोहराम मच गया।

इस घटना से न्यायिक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञात रहे कि अभी एक पखवाड़े पूर्व भी मथुरा न्यायालय में तैनात एक पेशकार के पुत्र ने यमुना में कूद कर आत्महत्या कर ली थी । समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।

Next Story