मथुरा

मथुरा के मंत्री रामवीर सिंह की हुई हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली हाइवे पर लगाया जाम

Sakshi
29 Jan 2022 1:55 PM GMT
मथुरा के मंत्री रामवीर सिंह की हुई हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली हाइवे पर लगाया जाम
x
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की हत्या हो गई है| मृतकों के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान की हत्या के बाद आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया और हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे...

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की हत्या हो गई है| प्रधान की हत्या के ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतकों के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान की हत्या के बाद आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया और हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जिसके बाद सूचना पर पुलिस बल के साथ एसपी ग्रामीण पहुंच गए। दोपहर ढाई बजे तक जाम नहीं खुल सका था, जिससे हाईवे पर वाहनों की कई किमी लंबी कतारें लग गईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कैबिनेट मंत्री एवं छाता से भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी थे। बता दें कि वह इस चुनाव में मंत्री के प्रस्तावक थे। रामवीर सिंह आज शनिवार की सुबह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। परिक्रमा मार्ग पर पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगी हैं। जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि परिक्रमा मार्ग पर अचानक गोलियां चलने से दहशत फैल गई। वहां मौजूद श्रद्धालु जब तक कुछ समझ पाते हमलावर भागने में सफल रहे। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन और आसपास के गांव से ग्रामीण पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्याकांड के विरोध में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

Next Story