मथुरा

वृंदावन में विदेशी महिला के साथ हुआ रेप, आरोपी पाकिस्तानी युवक अरेस्ट

Arun Mishra
2 Sep 2020 4:24 PM GMT
वृंदावन में विदेशी महिला के साथ हुआ रेप, आरोपी पाकिस्तानी युवक अरेस्ट
x
सांकेतिक तस्वीर
ये युवक पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है?

मथुरा : यूपी में विदेशी युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। वृंदावन में बीते 5 साल से एक विदेशी युवती अपने माता-पिता के साथ रह रही थी, जिसके साथ ये घिनौनी हरकत की गई है। इस घटना का आरोपी आनंद नामक का एक युवक बताया जा रहा है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि ये युवक पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है। हालांकि इस समय युवक पुलिस की गिरफ्त में है।

दरअसल युवती बीते 5 सालों से अपने परिवार के साथ रह रही थी। विदेशी युवती से रेप का आरोप आनंद नाम के एक शख्स पर लगा है। पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल अभी तक शख्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं पीड़ित विदेशी युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती युक्रेन की रहने वाली है और नाबालिग भी है।

टूरिस्ट वीजा पर रहता है आरोपी

युवती के माता-पिता इस्कॉन भक्त हैं। माता-पिता के बीच तलाक हो चुका है जिसक बाद से दोनों अलग-अलग रहते हैं। बालिका अपने पिता के साथ रहती है। आरोप है कि चैतन्य विहार में रहने वाले आनंद नामक व्यक्ति ने उसके साथ तीन दिन बालिका की मां के घर पर ही दुष्कर्म किया। बालिका ने अपने पिता को बात बताई। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आनंद मूल रूप से पाकिस्तान का है। टूरिस्ट वीजा पर 16 साल से वृंदावन में रहकर भजन कीर्तन करता है।

एसपी (सिटी) उदय शंकर सिंह ने बताया, 'पाकिस्तान के कराची शहर के नारायण पुरा इलाका निवासी आनन्द नामक युवक पिछले पांच वर्ष से यूक्रेन निवासी एक किशोरी को संगीत की शिक्षा दे रहा था। वह यहां टूरिस्ट वीजा पर आया हुआ है। किशोरी के माता-पिता भी पिछले दस वर्ष से वृन्दावन में रहकर भजन-कीर्तन करते हैं।'

Next Story