मऊ

माफिया मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में कई जगह पुलिस का छापा

Shiv Kumar Mishra
7 Aug 2022 7:29 AM GMT
माफिया मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में कई जगह पुलिस का छापा
x

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के माफिया मुख्तार के विधायक बेटे पर पुलिस का शिकंजा तेज हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में कई जगह पुलिस का छापा पड़ा है। अब्बास के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है।

मऊ से नर्वाचित सुहेलदेव राजभर भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। जिसके मुताबिक पुलिस उन्हे तलाश कर रही है। फिलहाल उनकी गिरफ़्तारी को लेकर आज यूपी पुलिस ने कई जगह छापा मारा है लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।


Next Story