उत्तर प्रदेश

मायावती ने भाजपा को फिर घेरा, अब पछताने से क्या होगा जब चिड़िया चुग गई खेत?

Sujeet Kumar Gupta
6 Jun 2019 7:43 AM GMT
मायावती ने भाजपा को फिर घेरा, अब पछताने से क्या होगा जब चिड़िया चुग गई खेत?
x
बेरोजगारी पर ट्वीट कर कहा देश की गरीब जनता के जीवन का सही कल्याण कैसे होगा?

उत्तर प्रदेश। 17वीं लोकसभा में यूपी में सपा बसपा और रालोद के गठबंधन के बाद भी भाजपा को कोई खास प्रभाव नही पड़ा। 80 सीटों में गंठबंधन कर 37 सपा और 38 बसपा और 3 सीटों पर रालोद ने चुनाव लड़ा था। जिसमें बसपा 10 सपा 5 सीटों पर ही जीत सकी। इसके बाद गंठबंधन की गांठ टूटने के कगार में चला गया। और यूपी विधानसभा उपचुनाव में अकेले ही सब पार्टी चुनाव लड़ने के विचार में है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भाजपा को बेरोजगारी और गरीबी पर घेरने पर लगी है और कहा है कि पहला ट्वीट ''श्रम मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव के बाद अब अपने डाटा से इस बुरी खबर को प्रमाणित कर दिया है कि देश में बेरोजगारी की दर पिछले 45 सालों में सबसे अधिक 6.1 प्रतिशत पर जा पहुँची है। परन्तु गरीबी व बेरोजगारी के शिकार करोड़ों लोगों द्वारा अब पछताने से क्या होगा जब चिड़िया चुग गई खेत?''


दूसरा ट्वीट ''साथ ही देश के लिए यह भी अच्छी खबर नहीं है कि भारत के आर्थिक विकास की दर घट कर 5.8 पर होकर काफी नीचे चली गई है। जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) विकास की यह दर कृषि व फैक्ट्री उत्पाद में भारी गिरावट का परिणाम है। पहले से ही काफी त्रस्त देश की गरीब जनता के जीवन का सही कल्याण कैसे होगा?''




Next Story