उत्तर प्रदेश

AC लगाने के लिए छठी मंजिल पर चढ़ा मैकेनिक, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरने पर मौत

Sakshi
29 April 2022 2:52 PM GMT
AC लगाने के लिए छठी मंजिल पर चढ़ा मैकेनिक, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरने पर मौत
x
एसी लगाने के दौरान मैकेनिक का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे बने पार्क में गिर गया।

गुरुग्राम सेक्टर 82 स्थित मैपेस्को रोयले विले सोसाइटी में एसी लगाने के दौरान मैकेनिक का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे बने पार्क में गिर गया। गंभीर हालत में मकैनिक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ।

मृतक मैकेनिक की पहचान 29 वर्षीय अमन निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस गुरुवार देर रात तक जांच में जुटी रही। वहीं हादसे में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली।

फ्लैट मालिक ने पुलिस को बताया कि वह मैपस्को रोयले विले सोसाइटी के रिजेंट टावर के फ्लैट नंबर 604 में रहते हैं। उन्होंने नया ऐसी खरीदा था और कंपनी की तरफ से एसी को लगाने के लिए गुरुवार शाम को दो मैकेनिक फ्लैट पर आए थे। एक मैकेनिक अंदर था और दूसरा मैकेनिक अमर बालकनी के साथ एसी की जगह के नीचे बने छज्जे पर था। करीब साढ़े छह बजे एसी का आउटर (बाहरी हिस्सा) उसके हाथ से फिसल गया और उसका संतुलन बिगड़ा गया। वह छठी मंजिल से सीधा नीचे पार्क में जा गिरा। एसी का आउटर छज्जे पर जाकर गिरा, जिससे छज्जा भी क्षतिग्रस्त होकर लटक गया। मैकेनिक के नीचे गिरते ही जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर गार्ड सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में अमन को अस्पताल जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Next Story