Archived

कार में मिला महिला का शव, मची सनसनी

कार में मिला महिला का शव, मची सनसनी
x
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी में एक हाई प्रोफाईल हत्या का मामला सामने आया है। मामला ब्रह्मपूरी थाना इलाके के दिल्ली चुंगी का है जहां एक महिला का गोली लगा शव उसकी वरना गाड़ी में मिला।
इस मामले का खुलासा तब हो पाया जब सुबह घूमने निकले लोगो नें गाड़ी के अन्दर महिला को मृत अवस्था में देखा। इस महिला की पहचान नवदीप के तौर पर हो पाई है। नवदीप के परिजन इस हत्या के पीछे उसके पति मानव का हाथ बता रहे है।
म्रतक की बहन शैली ने बताया की उसका जीजा मानव अपराधी किस्म का इन्सान है उसको सट्टा किंग के नाम से भी जाना जाता है। वो कई बार मेरी बहन को जान से मारने की धमकी दे चुका था मेरे बहन अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। कल रात मानव घर आया और नवदीप कही ले जाने की बात करने लगा। मेरी बहन अपनी वरना कार से उसके साथ जाने लगी। वही मेरी बहन की कार के पीछे एक कार और चल रही थी। जिसमे मानव के दोस्त थे। देर रात जब वो घर नहीं लौटी तो घर वालो नें उसे ढुढने की कोशिश की घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर उसकी कार में लाश मिली। जहाँ ये घटना घटी है वहा से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पुलिस चौकी है। तब भी पुलिस को पता नही चला पुलिस की लापरवाही की वजह से ही मेरी बहन की हत्या हुई है। हमने थाना ब्रह्नपुरी में मानव के खिलाफ कई बार शिकायत की है। मगर कभी भी पुलिस ने उसको हिरासत में नही लिया अगर एक बार वो जेल चला जाता तो वो इस तरह के कदम नही उठता। वही मानव भी हमसे कहता था कि पुलिस उसका कुछ नही बिगड़ सकती पुलिस उसके हाथों की कतपुतलिया है मानव में पुलिस का जरा भी ख़ौफ़ नही था इसलिये उसने बेख़ौफ़ होकर मेरी बहन की हत्या कर दी ये मेरठ का पुलिस प्रशासन जहाँ इतनी बड़ी घटना के बाद भी शांत है और अभी तक आरोपी मानव और उसके साथी फरार है।

आपको बता दे दरअसल नवदीप और मानव का दस साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। वहीं अपसी विवाद और लड़ाई झगड़े के चलते दोनो पिछले 4 साल से अलग रह रहे थे। यहीं नहीं मानव पर मार पीट करने, उत्पीडन करने और दहेज को लेकर अलग अलग तीन चार मुकदमे भी चल रहे थे। मानव का रेडिमेट गारमेंट की दुकान और साथ ही सट्टे का भी काम करता है। वहीं मृतका नवदीप मेरठ के प्रतिष्ठीत दीवना इंस्टीट्यूट में कॉर्डिनेटर के पद पर थी। फिलहाल पुलिस में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अभय शर्मा
Next Story