मेरठ

बीच सड़क पर गुंडागर्दी, चाकू नहीं पिस्टल से काटा केक, गोली चलाकर बुझाई मोमबत्ती, वीडियो वायरल

Special Coverage News
15 Jan 2019 2:49 AM GMT
बीच सड़क पर गुंडागर्दी, चाकू नहीं पिस्टल से काटा केक, गोली चलाकर बुझाई मोमबत्ती, वीडियो वायरल
x
इस वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 लड़के एक सड़क पर खड़े हुए हैं। किनारे केक रखा हुआ है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में चार लड़के बर्थडे सेलीब्रेट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में जो आपत्तिजनक है, वो ये है कि सेलीब्रेशन के दौरान पिस्टल चलाकर केक की मोमबत्ती बुझाई गई और पिस्टल से केक काटा जा रहा है। ये वीडियो कहा का है, कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन जिस तरीके से ये सेलीब्रेशन किया जा रहा है, उससे साफ है कि इन्हे न कानून का खौफ है, ना सजा का डर। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर जांच की बात कर रही है।

इन लड़कों के हौसले इतने बुलंद थे कि फायरिंग के बाद इसका वीडियो TikTok पर भी शेयर कर दिया गया। 20 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 लड़के एक सड़क पर खड़े हुए हैं। किनारे केक रखा हुआ है। एक युवक के हाथ में पिस्टल है और दोस्त उसे केक पर निशाना लगाने के लिए उकसा रहे हैं। लड़के ने पहली बार गोली चलाई, तो निशाना चूक गया। फिर एक और गोली चलाई और वो सीधे केक में लगी। सभी लड़के इसी के साथ जश्न मनाने लगे।



ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। काफी देर के बाद मेरठ पुलिस ने कहा कि यह वीडियो मेरठ का नहीं है। टीपी नगर पुलिस के इंस्पेक्टर डालचंद्र ने बताया कि उन्हें इस तरह के वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन जांच में वीडियो मेरठ का नहीं मिला।

Next Story