मेरठ

राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहितैषी अभियानों को लेकर चलने वाली पार्टी भाजपा : अभय सिंह

Shiv Kumar Mishra
29 March 2023 3:34 AM GMT
राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहितैषी अभियानों को लेकर चलने वाली पार्टी भाजपा : अभय सिंह
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी अभय कुमार सिंह ने भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के पैतृक ग्राम प्यावली दादरी, गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में कार्यालय मंत्री अभय सिंह सिंह ने नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष को वर्तमान में चल रहे कार्यों एवं अभियानों के बारे में जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एक सुलझे हुए जननेता हैं, जिनकी जनता पर मजबूत पकड़ है। उनके नेतृत्व में पार्टी का जनाधार और अधिक बढ़ेगा। आने वाले दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत उनका नेतृत्व पार्टी को जीत दिलाने में बहुत मायने रखेगा, क्योंकि हरेक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने वाली उनकी छवि रहीं है, जिससे पार्टी को पूरा लाभ मिलेगा।

आगे उन्होंनें बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस देश की पहली ऐसी पार्टी है जो अपने राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहितैषी अभियानों को लेकर वर्षपर्यंत लोगों के बीच बनी रहती है। जबकि अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियां मौसमी राजनीतिक पार्टियां है जो केवल चुनावों में नजर आती हैं और चुनाव बीतते ही नजरों से ओझल हो जाती हैं।

Next Story