मेरठ

पीठासीन अधिकारी की पिटाई मामले में संगीत सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Arun Mishra
11 Feb 2022 12:53 PM GMT
पीठासीन अधिकारी की पिटाई मामले में संगीत सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज
x
आरोप था कि विधायक ने बूथ पर मौजूद पीठासीन अधिकारी की पिटाई कर दी थी..!!

मेरठ में गुरुवार को चुनाव के दौरान सरधना के सलावा गांव में बूथ पर धीमा मतदान कराने के आरोप में विधायक के समर्थकों ने हंगामा कर दिया था। सूचना पर विधायक संगीत सोम भी पहुंच गए थे। आरोप था कि विधायक ने बूथ पर मौजूद पीठासीन अधिकारी की पिटाई कर दी थी। देर रात विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

यूपी चुनाव 2022 के लिए मतदान के दौरान 10 फरवरी को सलावा में गुंडागर्दी हुई। आरोप है कि दलितों को वोट देने से रोका गया, विरोध करने पर उनको पीटा भी गया। इतना ही नहीं पीठासीन अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने धमकाया और थप्पड़ भी मारा, जिस पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दर्ज हुआ मुकदमा

फिलहाल संगीत सोम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संगीत सोम पर 332, 353, 504, 506, 392, 171एफ,188 ईपीसी में दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विपिन मनोठिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।

सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और विपिन मनोठिया को दौड़ाकर पीटा

मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और पार्टी नेता विपिन मनोठिया के साथ शास्त्रीनगर के ब्लॉक में मारपीट हुई। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थकों ने हमला बोलते हुए उन्हें दौड़ाकर पीटा। इसकी जानकारी लगने पर सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी के चार समर्थकों को नामजद और 150 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Next Story