मेरठ

मेरठ में पति-पत्नी के विवाद में साले ने मारी जीजा को गोली, निजी हॉस्पिटल में भर्ती

Shiv Kumar Mishra
8 July 2021 10:57 AM GMT
मेरठ में पति-पत्नी के विवाद में साले ने मारी जीजा को गोली, निजी हॉस्पिटल में भर्ती
x

मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के चमड़ा पैठ पर होटल में खाना खाने गए युवक पर उसी के साले ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जानलेवा हमला कर दिया। एक गोली युवक के पैर में जा लगी, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

दरअसल मामला पूरा थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के चमड़ा पैठ अल हिफ़ज़ा होटल का है, बता दे कि शानू पुत्र चांद निवासी नरेहेड़ा गांव का रहने वाले युवक की शादी 1 साल पहले हापुड़ अड्डा भगत सिंह मार्केट सोनिया पुत्री शईदउद्दीन से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद रहने लगा और पत्नी सोनिया ने वापस अपने मायके आकर अपने भाई शोएब को विवाद की जानकारी दी।

शोएब ने अपने बहनोई शानू को चमड़ा पेट पर एक होटल में खड़े देखा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली शोएब के बहनोई शानू के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोएब को निजी हॉस्पिटल में कराया भर्ती.

वहीं घायल शानू के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति-पत्नी का विवाद चल रहा है इसी को लेकर उसके साले शोएब ने गोली मारी है। पति-पत्नी में विवाद क्या चल रहा है यह अभी स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है.

Next Story