मेरठ

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे

Desk Editor
7 Aug 2022 11:27 AM GMT
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे
x
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है

मेरठ पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे। जहां कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है पिछले 70 साल से कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने कहा कांग्रेसमें देश को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।

वही तिरंगा बयान को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद के अभियान में सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। आपको बता दें राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास पर आज स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे थे जहां मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया।

वही स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने अपना बलिदान दिया आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन सभी का सम्मान। आज जब देश का प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी लंदन उतरता है तो वहां के लोग बीजेपी का झंडा नहीं तिरंगे का झंडा लेकर दौड़ते हैं और भारत माता की जय का जयघोष लगाते हैं।

Next Story