
Archived
सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से युवक की मौत गाड़ी में तोड़फोड़ आगजनी
शिव कुमार मिश्र
23 Nov 2017 6:16 PM IST

x
लालकुर्ती थाना क्षेत्र में डेरी फार्म के सामने रात सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को कई मीटर तक घसीटते हुए रौंद दिया एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है जिसके बाद नाराज़ परिजनो ने कार में तोड़फोड़ करते हुए कार को आग के हवाले कर दिया बमुश्किल पुलिस ने लोगो को समझाकर मामला शांत कराया
पुलिस ने मृतक की पहचान कोतवाली थाने के पूर्वा अहिरान निवासी शिवम जौहरी (25) के रूप में की है। मृतक का साथी स्कूटी सवार उसका चचेरा भाई नितिन जौहरी है नितिन के हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो कार में तोडफोड करते हुए आगजनी कर दी आरोपी चालक बिट्टू कश्यप को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एक्सीडेंट करने वाली स्कार्पियो कार (यूपी 15 एडब्ल्यू 0099) सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की है। आरोपी चालक बिट्टू कश्यप जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को मवाना रोड स्थित तिरूपति गार्डन में घर पर छोडकर वापस लौट रहा था। मृतक शिवम अपने चचेरे भाई नितिन की बहन की शादी का कार्ड देने के लिए गंगानगर की ओर जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
Next Story




