
Archived
डीजीपी नॉएडा एसएसपी से हुए नाराज बोले, पुलिस अत्याचारी नहीं है अपराधियों के खिलाफ काम करती है - DGP ओपी सिंह
शिव कुमार मिश्र
11 Feb 2018 9:58 AM IST

x
एडीजी ज़ोन प्रशांत कुमार की जमकर की तारीफ़, एसपी शामली ओर एसएसपी मुजफ्फरनगर की तारीफ भी की. ज़ोन की अपराध समीक्षा पर संतुष्ट नजर आये.
उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़ोन के नौ जिलों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के लिए शनिवार को यूपी के डीजीपी ओपी सिंह मेरठ पहुंचे. जहां बैठक के बाद उन्होंने नोएडा एनकाउंटर पर नाराजगी जताई.
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि नोएडा मामले को पुलिस का क्रैक डाउन बताया. हालांकि कई अन्य एनकाउंटर पर पुलिस की तारीफ की. इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि मेरा खौफ इसलिए नहीं होना चाहिए कि मैं अत्याचारी हूं. जनता के लिए पुलिस मित्र है लेकिन अपराधियों के खिलाफ पुलिस काम करती रहेगी.
डीजीपी ने कहा कि यह सच है कि संसाधन कम है. उसे बढ़ाया जाएगा. थाना क्षेत्रों में जो घटनाएं हो रही हैं उन पर अंकुश लगाया जा रहा है. अपराधी जो भी हों, उसे बख्शा नहीं जाएगा. जो समाज में अराजकता फैलाएगा, मारा जाएगा.
डीजीपी ने कहा कि यूपी 100 का रिस्पांस टाइम 14 मिनट 56 सैकेंड कर दिया. उन्होंने बताया कि यूपी 100 में 200 मोटरसाइकिल शामिल की जा रही है. यूपी 100 पुलिस का रिस्पांस टाइम 23 मिनट से घटाकर 14 मिनट 56 सैकेंड कर दिया गया है.
उन्होंने त्वरित कार्यवाई का निर्देश दिया. कमिश्नर व्यवस्था के संबंध में जल्द ही नीति बनाकर शासन को अवगत करा दिया जाएगा. शिकायतकर्ता को एसएमएस से मिलेगी कार्रवाई की सूचना डीजीपी बोले, पुलिस का अपराधियों के खिलाफ क्रैक डाउन जल्द जारी होगा.
उन्होंने बताया कि मेरठ जोन पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई में सबसे आगे है. पुलिस पर गोली चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. वहीं शिकायत पर शिकायतकर्ता को एसएमएस से कार्रवाई की सूचना मिलेगी. एसपी शामली ओर एसएसपी मुजफ्फरनगर की तारीफ भी की. ज़ोन की अपराध समीक्षा पर संतुष्ट नजर आये.
Next Story




