मेरठ

मेरठ में दिन-दहाड़े लॉ के छात्र पर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Arun Mishra
20 May 2022 5:39 AM GMT
मेरठ में दिन-दहाड़े लॉ के छात्र पर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
x
छात्र पर करीब 15 से अधिक राउंड फायर किए गए। 6 गोली लगने से छात्र खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

मेरठ में दिन-दहाड़े लॉ के छात्र पर गोलियां बरसाईं जिसमें छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह लॉ के छात्र पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया। छात्र पर करीब 15 से अधिक राउंड फायर किए गए। 6 गोली लगने से छात्र खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद हमलावर कार से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वारदात हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

मौके पर थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी और अन्य आलाधिकारी मौजूद हैं। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। वहीं जगह जगह पुलिस ने वाहनों की तलाशी अभियान भी चलाया है। हालांकि अभी तक गोलियां चलाने वाले आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लगा है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पावली खुर्द निवासी पराग (24 साल) लॉ की पढ़ाई कर रहा है। छात्र पढ़ाई के साथ खेती भी करता है। शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे प्रयाग अपने घर में था। तभी तीन हमलावर पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जैसे ही छात्र जान बचाकर कमरे में घुसे तो उसके बाद हमलावरों ने घेरकर गोली मारी। हमलावर छात्र को मरा हुआ समझकर कार से भाग गए। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story