
Archived
यूपी के इस शहर में डॉक्टरों की पार्टी में एम्बुलेंस से ढोयी गयी शराब , मनोरंजन के लिए बुलाई गयी रशियन डांसर
Alok Mishra
26 Dec 2017 12:26 PM IST

x
n the city of UP, the wine was transported from the ambulance to the doctor's party, the Russian dancer called for entertainment
मेरठ : यूपी के मेरठ में राज्य सरकार द्वारा संचालित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में अलुम्नाई मीट के दौरान डॉक्टरों का बेहद गैरजिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। यहां ऐंबुलेंस का इस्तेमाल शराब की बोतलें ढोने में हुआ तो वहीं मेहमानों के एंटरटेनमेंट के लिए रशियन डांसर्स बुलाए गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, कॉलेज में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें 1992 बैच के कई प्रसिद्ध डॉक्टरों को गढ़ रोड स्थित कॉलेज परिसर में आमंत्रित किया गया था।
Meerut: Liquor cartons stored in an ambulance van, Belly dance performance at alumni function of state-run Lala Lajpat Rai Medical college (25.12.17) pic.twitter.com/MQSBEpUpfG
— ANI UP (@ANINewsUP) December 26, 2017
सूत्रों के अनुसार, परिसर के अंदर ही कॉलेज के पूर्व छात्रों को शराब परोसा गया। इसके बाद दोपहर में रशियन बेली डांसर्स का कार्यक्रम रखा गया था। बताया जा रहा है कि परिसर के अंदर शराब लाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया।
कॉलेज के प्रिंसिपल (इंचार्ज) ने ToI को बताया कि मुझे शाम को इस बारे में जानकारी मिली। हालांकि मेरी अभी तक कार्यक्रम के आयोजकों से बात नहीं हो पाई है। फिलहाल हमें इस बारे में जानकारी नहीं है कि शराब रखने के लिए इस्तेमाल किया गया एंबुलेंस कॉलेज का था या फिर किसी अन्य प्राइवेट अस्पताल से लाया गया था। हम तहकीकात कर रहे हैं और जल्द ही मालले को सुलझा लिया जाएगा ।
Next Story




