मेरठ

मेरठ में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत, अन्य घायल , तलाशी और बचाव अभियान जारी

Desk Editor
26 Aug 2022 11:20 AM GMT
मेरठ में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत, अन्य घायल , तलाशी और बचाव अभियान जारी
x

मेरठ में एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, तलाशी और बचाव अभियान जारी है और अब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी है और अन्य घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मेरठ में रोहता क्षेत्र पुलिस की नाक के नीचे चल रही फैक्ट्री एक अवैध सेटअप थी।

रोहटा थाना क्षेत्र में मढ़ी रजवाहे पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। विस्फोट के साथ पटाखे फटे और इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। फैक्ट्री में काम करने वाली कई महिलाएं और अन्य कर्मचारियों ने दौड़ कर जान बचाई। मेरठ निवासी गौरव गुप्ता की रोहटा थाना क्षेत्र में मढ़ी रजवाहे पर पटाखा बनाने की फैक्ट्री है।

सूचना है कि इस फैक्ट्री को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। फैक्ट्री पर पहले भी कई बार सील लगाई जा चुकी है शुक्रवार की दोपहर इसी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और पटाखे विस्फोट के साथ फटने लगे। यहां काम करने वाली कुछ महिला और अन्य कर्मचारियों ने दौड़कर किसी तरह से अपनी जान बचाई, जबकि एक कर्मचारी कमरे में अंदर ही फंसा रह गया।

आग की लपटों से झुलसने के कारण इसी व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस टीम और आसपास के लोग मौके पर दौड़े। बचाव कार्य शुरू किया गया और दमकल को सूचना दी गई। हालांकि आधे घंटे तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान धमाके के साथ पटाखे फटते रहे। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

Next Story