
RSS कार्यकर्ता की हत्या पर मचा बवाल, बोरे में लाश फेंककर भागें हत्यारें

मेरठ: राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता व्यापारी सुनील गर्ग की हत्या के बाद से मेरठ में लोग बेहद आक्रोशित हैं। गर्ग की हत्या के विरोध में आज व्यापारियों के साथ भाजपा के नेता भी सड़कों पर उतरे और प्रदेश सरकार तथा जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता देख डीएम समीर वर्मा और एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर पहुंचे तो वहां पर धरनारत व्यापारियों और नेताओं ने उन्हें भी सड़क पर ही अपने पास बिठा लिया। उनको खूब खरी-खोटी सुनाई। यहां व्यापारियों ने मांग रखी कि इस हत्याकांड के आरोपी जल्द पकड़े जाएं और उन पर रासुका लगाई जाए। परिवार को तत्काल दो गनर मुहैया कराया जाए, शस्त्र लाइसेंस बनाया जाए। इन्होंने परिवार के एक व्यक्ति की सरकारी नौकरी की भी मांग की। डीएम ने तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।




