मेरठ

शिवपाल यादव ने पश्चिम यूपी के गुर्जर नेता जगवीर सिंह गुर्जर को किया पार्टी में शामिल

Shiv Kumar Mishra
2 Feb 2020 6:15 PM IST
शिवपाल यादव ने पश्चिम यूपी के गुर्जर नेता जगवीर सिंह गुर्जर को किया पार्टी में शामिल
x

मेरठ : पश्चिमी यूपी के गुर्जर बिरादरी के कद्दावर नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी जगवीर सिंह गुर्जर ने मेरठ से हजारो साथियो संग लखनऊ आकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में सदस्यता ली.

चौधरी जगवीर सिंह गुर्जर लोकसभा का 2 बार मजबूत चुनाव लड़े दोनो बार सपा के प्रत्याशी रहे. सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के साथ साथ मेरठ के जिलाध्यक्ष भी रहे. शिवपाल सिंह ने जगवीर सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है.

बता दें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर वोट ज्यादा माना जाता है. इसको लेकर ससपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जगवीर सिंह को अपनी पार्टी में लाकर गुर्जर वोट को साधने का प्रयास किया है. जगवीर सिंह एक साफ सुथरी छवि के नेता माने जाते है.

Next Story