- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ
- /
- रेप पीड़िता को आरोपी दे...
रेप पीड़िता को आरोपी दे रहे तेज़ाब फेंककर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
सादिक खान
मेरठ में मनचले लफंगों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं और मनचले लगातार महिलाओं और युवतियों को अपना निशाना बना रहे हैं लेकिन पुलिस शिकायतों के बाद भी कार्यवाही करने के लिए तैयार नहीं है।
ताजा मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है जहां एक युवती की दोस्ती 4 साल पहले खैर नगर के रहने वाले युवक सिराज से हो गई थी। आरोप है सिराज ने दोस्ती का फायदा उठाकर युवती को घर ले गया और अपने घर पर ही उसे नशा दे दिया जिसके बाद सिराज ने युवती के साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोप है इस प्रकरण के बाद सिराज ने युवती को लगातार ब्लैकमेल किया और ₹400000 भी युवती से उतार लिए लेकिन जब इंतहा हो गई युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने पूरे मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिसके बाद युवती ने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय ने मामले की जांच थाना मेडिकल पुलिस को सौंप दी।
लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नही की बल्कि महिला पर ही आरोपियों से फैसला करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उधर युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार फोन कॉल और अन्य माध्यमों से उसे जान से मारने की धमकी व चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। साथ ही फैसला ना करने पर नौकरी से आते जाते वक्त महिला के अपहरण की भी धमकी दे रहा है। अब तंग आकर युवती ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की जहां अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है और छानबीन के बाद ही पूरे प्रकरण में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
लेकिन उधर युवती का आरोप है कि या तो आरोपी उसकी हत्या कर देंगे, या फिर पुलिस से सेटिंग करके उसको या परिवार को किसी भी झूठे मामले में फंसा कर फैसले का दबाव बना सकते हैं। ऐसे में सवाल थाना मेडिकल पुलिस पर भी उठ रहे हैं। पुलिस सब कुछ जान कर भी अनजान क्यों बन रही है और क्यों आरोपियों के साथ युवती का फैसला कराने के लिए युवती पर दबाव बना रही है। हालांकि तमाम बातें अब अधिकारियों की जांच में सामने आएंगी। इसके बाद ही निश्चित तौर पर आरोपी के साथ थाना पुलिस पर भी कार्यवाही होना तय है।