Archived

मेरठ में ट्रक की टक्कर से तीन स्कूल बस कार, टकराई 20 बच्चे घायल

Majid Khan
2 Nov 2017 12:30 PM IST
मेरठ में ट्रक की टक्कर  से तीन स्कूल बस कार, टकराई 20 बच्चे घायल
x

मेरठ में रोड पर चलते समय कई वाहन आपस में भिड़ गए. एकाएक हुए हादसे में ट्रक की टक्कर से तीन स्कूल बसों समेत एक कार आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर मौजूद लोग बस में सवार बच्चो की चीख पुकार सुनकर पहुँच गए.


बच्चे बुरी तरह घायलावस्था में चीख पुकार मचा रहे थे. बीस गंभीर घायल बच्चो को अस्पताल भिजवाया जा रहा है. बस चालक की हालत गंभीर है. आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. क्षेत्रीय पुलिस आरोपी की सक्रियता से तलाश कर रही है.


बच्चो की बस के हादसे के बाद मिली परिजनो को खबर तो हड़कंप मच गया. हर कोई अपने लाडले का हाल जानने को आतुर दिखाई दे रहा था. घटना की अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.


Next Story