Archived

प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर का दौर: तो कौन था सुमित गुर्जर बदमाश या नेक आदमी?

प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर का दौर: तो कौन था सुमित गुर्जर बदमाश या नेक आदमी?
x
प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर का दौर देखने को मिल रहा है जिसमे कई एनकाउंटर सवालों के दायरे में भी आ रहे हैं . इसी कड़ी में नॉएडा में बीती तीन अक्टूबर को हुए एनकाऊंटर पर मृतक के परिजन सवाल उठा रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक को तीन दिन पहले ही उठा लिया था और उसे फ़र्ज़ी मुठभेड़ में मार गिराया . परिजनों का आरोप है की मृतक पर कोई मुकदमा तक दर्ज़ नहीं था. लेकिन मुठभेड़ के बाद उस पर मुकदमे दर्ज़ किये गए . ऐसे में परिजनों ने अब इस पू रे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की
दरअसल बीती तीन अक्टूबर को नॉएडा में पुलिस ने एक मुठभेड़ में बदमाश सुमित गुर्जर को मार गिराने का खुलासा किया था. बकायदा उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम बताया गया था . लेकिन मृतक सुमित के परिजनों ने इस मुठभेड़ को फ़र्ज़ी बताया है.
इस मामले को लेकर आज मृतक सुमित गुर्जर के परिजन मेरठ पहुंचे और सपा नेता अतुल प्रधान के आवास पर एक प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को पुलिस सुमित को उठाकर ले गयी थी जिसकी परिजनों ने जगह-जगह शिकायत की लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिला. बकायदा बागपत में महापंचायत भी हुई जिसमे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने उन्हें इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वाशन भी दिया लेकिन उन्होंने अपना वायदा पूरा नहीं किया . परिजनों का कहना है कि जो मुकदमे पुलिस ने शुरू में मृतक सुमित पर दिखाए थे वो मृतक सुमित पर नहीं बल्कि उसी के नाम के एक अन्य सुमित गुर्जर बदमाश पर दर्ज़ थे . ऐसे में उन्होंने सुमित के साथ इन्साफ की मांग को लेकर बकायदा इस मामले की सी बी आई जांच कराने की मांग की..उनका साफ़ तौर से कहना है कि यदि उन्हें इन्साफ नहीं मिला तो वो आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे . उन्होंने सपा नेता अतुल प्रधान से मुलाक़ात कर उनसे भी उन्हें इन्साफ दिलाने की गुहार लगाई . सपा नेता अतुल प्रधान ने भी उन्हें आश्वाशन दिया कि वो हर तरह से आंदोलन करेंगे और सरकार से इस पुरे मामले की सी बी आई से जांच कराने की मांग करेंगे.
अभय शर्मा
Next Story