- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ
- /
- मेरठ : गुटखा खाने से...
मेरठ : गुटखा खाने से रोकती थी पत्नी, गुस्साए पति ने मार दी गोली
मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ के हस्तिनापुर स्थित गणेशपुर में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. पता चला कि पत्नी ने पान मसाला खाने से मना किया तो गुस्साए पति ने तमंचा निकाला और पत्नी को गोली मार दी. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. तमंचा बरामद कर लिया गया है. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पत्नी को कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया. यहां हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
6 महीने पहले हुई थी शादी
हस्तिनापुर में गणेशपुर निवासी लोकेश पुत्र नेत्रपाल की शादी मेरठ के लालसिंह नगर निवासी रणवीर सिंह की बेटी काजल से लगभग 6 महीने पहले हुई थी. विवाहिता के परिजनों के अनुसार अचानक गोली मारने की घटना का उन्हें पता लगा तो वह अचंभित रह गए.
पीड़िता का मेरठ में चल रहा इलाज
वहीं ग्रामीणों के अनुसार गृह क्लेश और पान मसाला खाना इस व्यक्ति को इतना नागंवार गुजरा कि उसने तमंचा निकाला और पत्नी पर ही फायर कर दिया. विवाहिता को सीएचसी भिजवाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है. विवाहिता के पिता रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने गंभीर रूप से घायल अपनी बेटी को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.
परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का भी लिखवाया मुकदमा
हस्तिनापुर थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि लोकेश की पत्नी ने बताया है कि वह लोकेश को गुटखा और शराब के सेवन से मना करती थी, इसी से खफा होकर उसने पत्नी को गोली मार दी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पीड़िता के परिजनों की तरफ से दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लाया गया है. उनका कहना है कि ये समय-समय काजल को कार के लिए परेशान किया करता था.