मिर्जापुर

विंध्याचल में बड़ा हादसा: गंगा में नाव पटलने से तीन बच्चों समेत छह डूबे, दर्शन करने आया था परिवार

सुजीत गुप्ता
8 Sep 2021 11:36 AM GMT
विंध्याचल में बड़ा हादसा: गंगा में नाव पटलने से तीन बच्चों समेत छह डूबे,  दर्शन करने आया था परिवार
x

मिर्जापुर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के विंध्याचल क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर बुधवार की दोपहर गंगा पार से स्नान करने के बाद दर्शनार्थियों को लेकर आ रही नाव गंगा में पलट गई। जिससे उसमें सवार नाविक समेत 12 लोगसलवार थे दर्शनार्थियों से भरी नाव पलटने से छह लोग डूब गए। डूबने वालों में तीन बच्चे और तीन महिलाएं हैं। छह लोगों को आसपास के नाविकों ने बचा लिया। डूबे लोगों को तलाश में गोतोखोरों को लगाया गया है।

रांची के रहने वाले राजेश तिवारी अपने परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान बुधवार को अखाड़ा घाट पर नाव से उस पार गए थे। नाव पर परिवार के 12 लोग राजेश (35), विकास (28), दीपक (27), वाहन चालक (अज्ञात), अल्का (9), रितिका (7), गुड़िया (28) खुशबू (30), अनीषा (26), सत्यम (5) और एक अन्य बच्चा उम्र (2½) व एक बच्ची (3माह) सवार थे।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची से एक परिवार के 11 लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने के लिए बुधवार को विंध्याचल पहुंचे थे। दर्शन पूजन करने से पहले सभी गंगा घाट स्नान करने के लिए गए ।दोपहर करीब एक बजे परिवार के सभी लोग अखाड़ा घाट पर पहुंचे तो वहां पर कीचड़ था, इसलिए गंगा स्नान करने के लिए सभी नाव पर सवार होकर गंगा पार गए। स्नान करने के बाद सभी नाव पर सवार होकर उस पार से इस पार आ रहे थे, तभी बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता नाव पलट गई। चीख पुकार मचने पर आसपास के नाविक अपनी नावों के साथ वहां पहुंचे। राजेश, विकास, दीपक, उनके वाहन चालक, अल्का, रितिका को बचा लिया गया। गुड़िया, खुशबू, अनीषा, सत्यम, एक अन्य बच्चा उम्र (2½) व एक बच्ची (3माह) डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। स्थानीय नाविकों और गोताखोरो की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश कराई जा रही है।




Next Story