- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मिर्जापुर
- /
- VIDEO: सोते समय युवक...
VIDEO: सोते समय युवक की पैंट में घुसा कोबरा सांप, दहशत में युवक हुआ ये हाल
मिर्ज़ापुर. वैसे तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश के मौसम में सांप (Snake) निकलने की घटना आम है. कहीं घर में तो कहीं खेतों में सांप देखे जा रहे हैं. लेकिन मिर्जापुर (Mirzapur) में तो कोबरा सांप (Cobra Snake) एक शख्स की जींस पैंट (Jeans Pant) में ही घुस गया. इसके बाद घंटों तक पूरी रात वह युवक दहशत मे खंभा पकड़कर खड़ा रहा. सुबह हुई तो सपेरे की मदद से युवक की पैंट से सांप निकाला गया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने एहतियातन एंबुलेंस भी मंगवा ली, जिससे किसी भी अनहोनी की स्थिति में निपटा जा सके.
पूरी रात पिलर के सहारे खड़ा रहा युवक
दरअसल पूरा मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है. यहां प्राथमिक विद्यालय में कुछ बिजली मजदूर सौभाग्य योजना के तहत काम कर रहे थे. इन्हीं में इलाहाबाद का रहने वाला लवलेश भी था. लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे सोते समय लवलेश की पैंट में कोबरा सांप घुस गया. युवक को जब पता चला तो वह डर से कांपने लगा. लेकिन उसने समझदारी दिखाई और धीरे-धीरे खड़ा होकर मकान के पिलर के सहारे खड़ा रहा.
सुबह पुलिस पहुंची और सपेरे को बुलाया गया
इसके बाद वह पूरी रात करीब 7 घंटे तक जान बचाने के लिए खंभा पकड़ कर खड़ा रहा. सुबह हुई तो लोगों को युवक की परेशानी का पता चला. इस दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और सपेरे को बु़लवाया गया. इस दौरान युवक को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. कई लोग वीडियो बनाने लगे.
जींस काटकर निकाला सांप
मौके पर पुलिस ने भी एहतियातन किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एंबुलेंस बुला ली. इसके बाद सपेरे ने किसी तरह काफी मशक्कत के बाद युवक की पैंट से सांप को बाहर निकला. धीरे-धीरे जींस को काटा गया, उसके बाद सांप निकला. गनीमत ये रही कि सांप ने युवक को नहीं काटा.