मुरादाबाद

किसान महापंचायत : बिलारी में सपा विधायक फहीम ने पहनाई टिकैत को पगड़ी, कांग्रेसी भी रहे पंचायत में मौजूद

किसान महापंचायत : बिलारी में सपा विधायक फहीम ने पहनाई टिकैत को पगड़ी, कांग्रेसी भी रहे पंचायत में मौजूद
x
नरेश टिकैत ने कहा सरकार को झुकना पडे़गा। किसान जीतेगा। किसान कभी नहीं हारा है।

मुरादाबाद : मुरादाबाद के बिलारी में आयोजित किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा सरकार को झुकना पडे़गा। किसान जीतेगा। किसान कभी नहीं हारा है। प्रधानमंत्री पर हमलावर होते हुए कहा कि किसानों को आंदोलनजीवी कहना उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कृषि कानून और एमएसपी पर नहीं बल्कि किसान सम्मान पर पंचायत को फोकस रखा।

नरेश टिकैत का बिलारी से सपा विधायक फहीम ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। भाषण के दौरान फहीम और उनके चाचा जिला पंचायत सदस्य सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी उस्मान भी मौजूद रहे। सरकार पर हमलावर होने वाले बयानों पर खूब तालियां भी बजाईं।

नरेश टिकैत ने मुरादाबाद जिले के बिलारी में किसानों से कहा जंग जीतेंगे आप लोग एकजुट रहें। अगर अभी चूके तो तीस साल बाद किसान का नामनिशान मिट जाएगा। आने वाले सालों में आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी। आंदोलन शांतिपूर्ण चलाते रहें। शांति ही आपका हथियार है। बार्डर पर आंदोलन के बाद मुजफ्फर नगर से पूरे देश में पंचायतें बढ़ती जा रही हैं। 2014 में गुमाराह कर सत्ता में आई। हिन्दू मुस्लिम के बीच कटुता हो गई। यह इनका दांव था इसे अब तो सभी समझ चुके हैं। प्रधानमंत्री गुजरात में अपनी बात मनवा सकते हैं यहां उन्होंने गलत जगह हाथ डाला है।

किसानों से कहा आरोप और मुकदमों से न डरें शांति बनाएं। यह परीक्षा की घड़ी है। आपलोगों की मेहनत से हम जीतेंगे और सरकार झुकेगी। किसानो ने उन्हें गदा भेंट किया। कांग्रेस के नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

माजिद अली खां

माजिद अली खां

माजिद अली खां, पिछले 15 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं तथा राजनीतिक मुद्दों पर पकड़ रखते हैं. 'राजनीतिक चौपाल' में माजिद अली खां द्वारा विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक विश्लेषण पाठकों की सेवा में प्रस्तुत किए जाते हैं. वर्तमान में एसोसिएट एडिटर का कर्तव्य निभा रहे हैं.

Next Story