मुरादाबाद

एक लाख का इनामी खनन माफिया जफर हुआ गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
15 Oct 2022 7:19 AM GMT
एक लाख का इनामी खनन माफिया जफर हुआ गिरफ्तार
x

मुरादाबाद : शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मुरादबाद पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करी है। पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी अपराधी जफर को गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड के कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में एक लाख के इनामी खनन माफिया को घेराबंदी कर पाकबड़ा-अगवानपुर बाइपास से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यवाही के दौरान दोनो पक्षों की तरफ़ से गोलीबारी हुयी। गोलीबारी में जफर के पैर में गोली लग गयी। इसी दौरान दो सिपाहियों के भी गोली लगने की खबर आयी है। दोनों ही घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 13 सितम्बर को एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद सिंह व खनन टीम द्वारा अवैध खनन के डंपर पकड़े गये थे। जिसके बाद माफिया अपने साथियों के साथ मिलकर जब्त किये गये डंपर को जबरन छुड़ाकर ले गया था। जिसके बाद जिले के अधिकारियों को सीएम योगी द्वारा काफी डांट और फटकार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद से ही ठाकुरद्वारा पुलिस खनन माफिया की तलाश में जुट गयी थी। 13 अक्टूबर की शाम पुलिस ठाकुरद्वारा से उसका पीछा करते हुए उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पहुंच गई थी। वहीं जफर ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के घर में जाकर छिप हुआ था।

ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर जफर की घेराबंदी की तो जवाब में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस को बंधक बना लिया। फिर पुलिस कर्मियों के साथ जमकर मारपीट भी हुयी। इस दौरान दो पुलिस वालों को भी गोली लगी, जबकि कुल नौ पुलिस कर्मी घायल हुये हैं। किसी तरह मौके से टीम बचकर बाहर आई। कार्यवाही के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई थी। जफर की हालात को गंभार होता देख एसएसपी हेमंत कुटियाल ने उसे हायर सेंटर रेफर करा दिया। जफर पर अब पुलिस वालों की हत्या करने के प्रयास के आरोप के तहत भी केस चलाया जायेगा।

Next Story