मुरादाबाद

किसानों की लड़ाई लड़ रहे सरदार बी एम सिंह के नेतृत्व में 19 अक्टूबर किसान भरेंगे मुरादाबाद में हुंकार

Special Coverage News
9 Oct 2019 2:47 AM GMT
किसानों की लड़ाई लड़ रहे सरदार बी एम सिंह के नेतृत्व में 19 अक्टूबर किसान भरेंगे मुरादाबाद में हुंकार
x

अलोक मिश्रा

मुरादाबाद ; किसानों की लड़ाई लड़ रहे सरदार बी एम सिंह के नेतृत्व में आगामी 19 अक्टूबर को मुरादाबाद जिले की बिलारी गन्ना समिति पर होने वाली किसानो की हुंकार रैली को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पूरे जोश के साथ तैयारी में लगा है। इस हुंकार रैली में गन्ना की कीमतों को बढ़ाने की मांग की जाएगी।

मुरादाबाद जिले से किसानो के हमदर्द एवं किसानो के हित की लड़ाई लड़ने वाले बिलारी गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी अरविन्द मोहन भी सरदार बी एम सिंह के हाथो को मजबूत करने का कार्य कर रहे है। अरविन्द मोहन स्वयं गाँव-गांव जाकर किसानो से मिल रहे है। बिलारी गन्ना समिति के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवों में जाकर चौपाल सभा कर रहे है।एवं किसानो को उनके हित समझाते हुए इस हुंकार रैली में आने को प्रेरित कर रहे है।




किसानो के हित को देखते हुए प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी भी कार्यक्रम आयोजक होने के नाते इस हुंकार रैली को सफल बनाने का अपने ग्राम प्रधान साथियों के साथ पूर्ण प्रयास कर रहे है।

वहीं ग्राम पंचायत टांडा अमरपुर से सभी किसान इस हुंकार रैली को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कह रहे है।इनमे कुछ प्रमुख किसान नेम सिंह,नरेंद्र सिंह डायरेक्टर,पुष्पेंद्र सिंह,विजयपाल सिंह डायरेक्टर,चंद्रशेखर सिंह डायरेक्टर,सोवरन सिंह,सतवीर सिंह,केंद्र सिंह ,अशोक शर्मा आदि है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story